हिन्दी

मजदूर आन्दोलन की एक झलक

मजदूर आन्दोलन की एक झलक ( मार्च, 1993 ) : फरीदाबाद मजदूर समाचार के 1983 से 1992 तक के अंकों से एक चयन और संकलन. इसमें स्थानीय और अन्तराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर टिप्पणियाँ हैं और समकालीन साम्यवादी बहसों में हस्तक्षेप भी.

मार्च 1993 में इसके प्रकाशन के बाद ही एकतरफा प्रवचनबाजी से मुक्ति लेने की हमारी कोशिशों और भाषा में बदलाव आया. हमलोग आपस में अनुभवों और विचारों के आदान-प्रदान की ओर बढ़े. लगभग 200 पृष्ठों की इस पुस्तक के प्रकाशन के बाद एक मजदूर ने इसे उलट-पुलट कर देखा और कहा था : " यह किताब तो नेताओं के लिए है. "

फरीदाबाद मजदूर समाचार

80 के दशक के अंतिम वर्षों से आज तक हिंदी में मासिक रूप से नियमित निकलनेवाले फरीदाबाद मजदूर समाचार के सारे अंकों का ऑनलाइन संकलन I इसका प्रकाशन और वितरण मुख्य रूप से दिल्ली और इसके आसपास के औद्योगिक इलाकों में होता है जैसे: फरीदाबाद, गुडगाँव, मानेसर, उद्योग विहार और दिल्ली आदि I हर महीने लगभग 9000 प्रतियोंवाला यह समाचार पत्र राहें तलाशने-बनाने के लिए मजदूरों के अनुभवों और विचारों के आदान-प्रदान का एक ज़रिया है I

हमारे संकलन और इसकी सामग्री पर हिंदी और अंग्रेजी में आपकी राय का स्वागत है I हमारा इ-मेल: baatein1 @ yahoo.co.uk

फरीदाबाद मजदूर समाचार की कुछ सiमग्री अंग्रेजी में यहाँ उपलब्ध हैं:
http://faridabadmajdoorsamachar.blogspot.com

अंग्रेजी में कुछ पुस्तिकाएं यहाँ हैं:
i. Self-Activity of Wage-Workers / मजदूरों की अपनी पहल पर उठाये गए क़दमों के बारे में